सप्ताह के पहले दिन, शेयर बाजार ने काफी कमजोरी के साथ शुरुआत की। सोमवार सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 545 अंकों की गिरावट के साथ 28,251.31 पर कारोबार शुरू किया। वहीं (एनएसई) नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी, 170 अंकों की गिरावट के साथ 8,699 पर शुरू हुआ।
ब्रेग्जिट के बाद सेंसेक्स में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट के साथ ही $ के मुकाबले रुपए में भी गिरावट दर्ज की गई। 35 पैसे की गिरावट के साथ रुपया, 66.90 रुपए प्रति $ पर पहुंच गया। ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर जाने के फैसले के बाद यानी 24 जून के बाद सोमवार को देखि गई गिरावट, बाजार में सबसे बड़ी गिरावट है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही भारी गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
वहीं सप्ताह के पहले दिन चीन के शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। शंघाई कम्पोजिट सूचकांक पर चीनी शेयर 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,037.51 अंकों पर शुरू हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शेन्झेन सूचकांक 1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,578.78 अंकों पर खुला। चीनेक्सट सूचकांक 1.79% की गिरावट के साथ 2,163.45 अंकों पर खुला।

ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए अभी रजिस्टर करे।
0 comments:
Post a Comment